Python | File Handling & It's Types By. Shivansh Sir
PYTHON PROGRAMMING PYTHON | FILE HANDLING जब Computer पर कोई data लिखा जाता है तब वो पहले अपने RAM(Random Access Memory) पर store होता है और जब Computer को turn off किया जाता है तब वो सारा data lose हो जाता है | और जब उस data को save किया जाता है तब वो Computer के Secondary Storage Device(Hard Drive) पर permanently store किया जाता है | PYTHON | FILE HANDLING | OPENING A FILE File के data को जब manipulate करना हो तो पहले file को open किया जाता है | Python में file को open करने के लिए python के in-built 'open()' method का इस्तेमाल किया जाता है | Syntax for open() Method fileObj = open(fileName, mode) Parameters : open() method के लिए 8 parameters होते है लेकिन यहाँ पर सिर्फ 2 महत्वपूर्ण parameters दिए गए है | fileName : यहाँ पर file name के साथ उसका extension भी दिया जाता है | अगर same location पर file हो तो उसे path देने की जरुरत नहीं होती है | mode : यहाँ पर file को open करने के लिए mode दिया जाता है | अगर mode दिया नहीं जाता है तो default 'r'(reading) mo...